{"_id":"65aab1821121eb018d0b7f88","slug":"made-aware-about-women-safety-and-protection-from-cyber-crime-rewari-news-c-198-1-rew1001-8767-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के बारे में किया जागरूक
Fri, 19 Jan 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान के तहत रेवाड़ी बस स्टैंड परिसर में छात्र व छात्राओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112 एप और साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में जागरूक किया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर अपने भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है। जिसके पश्चात इसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है। नशा इंसान के स्वास्थ्य के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। जिसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जकड़ लेती हैं और इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं। अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर रेवाड़ी को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में जागरूक करते हुए बताया कि अगर कोई भी छात्रा व महिला घर से कॉलेज, स्कूल या ऑफिस के लिए निकलती है और कोई व्यक्ति उसका पीछा करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।