फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lord Shree Jagannath's Rath Yatra will be held in the city today

Rewari News: प्रभु श्री जगन्नाथ की शहर में आज निकलेगी रथयात्रा

Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lord Shree Jagannath's Rath Yatra will be held in the city today
फोटो : 1भगवान श्री जगन्नाथ। स्रोत : मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा बारा हजारी मोहल्ले में वृंदावन चौक पर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से 27 जून को सुबह 10 बजे निकलेगी। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ जी के साथ बलभद्र और सुभद्रा माई भी रहेंगी।
रथयात्रा संचालक रमेश‎ वशिष्ठ ने बताया कि रथयात्रा‎ सुबह 10 बजे से‎ वृंदावन चौक स्थित भगवान‎ श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर भाड़ावास गेट, सैनी चौपाल, सती कॉलोनी मोड़ से अग्रसेन चौक से होते हुए दोपहर 12 बजे नई अनाज मंडी स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में पहुंचेगी।
विज्ञापन

रथयात्रा में झांकी सजाई जाएगी। अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में सभी व्यापारी भगवान की विशेष पूजा करेंगे। भगवान की आरती की जाएगी। यहां से शाम 3 बजे यात्रा फिर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यात्रा बड़ा तालाब हनुमान मंदिर, बस स्टैंड, माता चौक, वैधवाड़ा, नालबंदा, पुरानी अनाज मंडी, गोकलगेट, रेलवे चौक, काठमंडी चौक, घंटेश्वर महादेव मंदिर, जीवली बाजार, कटला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, गुड़ बाजार, दुर्गा मंदिर से होते हुए मंदिर पहुंचेगी।
व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने बताया कि झांकी में सुमेर ब्रास बैंड, गोपाल वर्मा एंड पार्टी, शहनाई राया-मथुरा, श्रीकृष्ण नगाड़ा मंडल पलवल, पेशूराम सिंधी शहनाई खैरथल, अलवर से आई ढोल ताशा की टीम रहेगी।
रथ यात्रा के मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहेंगे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में सूरजभान सैनी, मुख्य सारथी मुकेश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमित यादव पहुंचेंगे। वीरवार को श्री लाडली संकीर्तन मंडल की ओर से दोपहर बाद के समय महिला संगीत का आयोजन किया गया।


यात्रा संचालन के लिए 1878 में बना था लाइसेंस
मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने बताया कि रथ यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 1878 में यात्रा के संचालन के लिए लाइसेंस बना था। तब से यह यात्रा हर वर्ष निकाली जा रही है। कोरोना काल में भी यात्रा का संचालन हुआ था। रथयात्रा में कई स्थानों पर श्रद्धालु खुद भगवान के रथ को हाथों से खींचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed