{"_id":"677d69cbb8a4d00f9b03fbb2","slug":"looted-goods-and-weapons-recovered-rewari-news-c-198-1-rew1001-213684-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लूट का सामान और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लूट का सामान और हथियार बरामद
Tue, 07 Jan 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 12पकड़ा गया आरोपी सागर साथ में बरामद सामान। स्रोत : पीआरओ
- फोटो : रामनगरिया मेले से इलाज कराने जिला अस्पताल आए संत।
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गत वर्ष 11 नवंबर को कोमल ज्वेलर्स की दुकान में लूट की वारदात के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी सागर उर्फ मोटा की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार व लूट का सामान बरामद किया है।
रिमांड पर लिए गए आरोपी सागर उर्फ मोटा की निशानदेही पर पुलिस ने 3 पिस्टल, 8 कारतूस, 3 बाइक, 1 इनोवा गाड़ी व ज्वेलर्स की दुकान से लूटे हुए जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रीतम सोनी की दुकान में लाखों रुपये के जेवरात लूटने और उसके बेटे के पैर में गोली मारने के तीसरे आरोपी मूल रूप से सोनीपत के पिपली खेड़ा निवासी सागर उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया था। वह इस समय रोहतक के शास्त्री नगर में रह रहा था।
सीआईए-2 धारूहेड़ा ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जिला सोनीपत से चोरी की गई 1 बाइक, 2 लूटी हुई बाइक व 1 गुरुग्राम से चोरी की गई इनोवा गाड़ी बरामद की है। इसके साथ-साथ आरोपी से 3 देशी पिस्टल व 8 कारतूस और ज्वेलर्स की दुकान से लूटे गए सभी जेवरात बरामद किए हैं।