फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   loot

हाईवे पर ढाबा संचालक को पीट-पीटकर 2.5 लाख की लूट

Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
loot
कसौला थाना। - फोटो : Rewari
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी के समीप सोमवार तड़के एक ढाबे पर बोलेरो सवार सात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने ढाबा संचालक को पीट 2.5 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव संगवाड़ी निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत में बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक ढाबे पर काम करता है। रविवार सुबह तीन बजे बाइक पर तीन युवक आए तथा खाना पैक कराकर बिना रुपये दिए भाग गए। कुछ देर बाद सात युवक बोलेरो कैंपर गाड़ी में आए तथा पिस्तौल दिखाते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गल्ले में रखे करीब ढाई लाख रुपये व अन्य सामान भी लूट लिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर ढाबा पर कार्य करने वह अन्य लोग भी वहां पहुंच गए लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। इस दौरान सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में पहुंचा दिया। पीड़ित ने बताया कि हमला कर लूटपाट करने वाले कुछ युवकों को वह पहचानता है, जो संगवाड़ी गांव के ही थे। कसौला थाना पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर लूटपाट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर लीपापोती में लगी रही पुलिस
पीड़ित ढाबा संचालक व आरोपी एक ही गांव से संबंध रखते हैं। खाना खाने को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है, लेकिन लूटपाट व पिस्तौल की बात सामने आई हैं। इसलिए पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।

जल्द काबू कर लिया जाएगा: जांच अधिकारी
पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ लूटपाट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने कुछ आरोपियों की पहचान बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-किशोर कुमार, जांच अधिकारी बोलनी पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed