फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lok Seva Manch honors State Teacher Awardee Mukesh Kumar.

Rewari News: स्टेट टीचर अवाॅर्डी मुकेश कुमार का लोक सेवा मंच ने किया सम्मान

Sat, 12 Sep 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lok Seva Manch honors State Teacher Awardee Mukesh Kumar.
स्टेट टीचर अवार्डी मुकेश कुमार को सम्मानित करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत कोर कमेटी ने स्टेट टीचर अवाॅर्ड से सम्मानित शिक्षक मुकेश कुमार को उनके राव गोपाल देव चौक स्थित आवास पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान के नेतृत्व में कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव, दयाराम आर्य, डॉ. सुरेश कुमार, जगमोहन यादव सहित मास्टर रणबीर सिंह व राकेश जांगिड़ ने शिक्षक मुकेश कुमार को बधाई दी। मुकेश कुमार गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीकानेर में अंग्रेजी शिक्षक हैं।
विज्ञापन

अशोक प्रधान ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है। मुकेश कुमार ने शिक्षण कार्य के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और जनहित के अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी उपलब्धि अन्य शिक्षकों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार ने सम्मान के लिए लोक सेवा मंच का आभार जताते हुए कहा कि इससे उन्हें शिक्षा और समाजहित के कार्यों में और अधिक समर्पण के साथ योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने मुकेश कुमार को स्टेट टीचर अवार्ड प्रदान किया था। मंच के सदस्यों ने उनकी माता, पत्नी और पुत्र की मौजूदगी में उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और गौरवमय पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed