{"_id":"60a802bd8ebc3e115504c76b","slug":"lockdown-rules-24-challans-rewari-news-rtk6094918144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का पालन न करने पर शहर में 24 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का पालन न करने पर शहर में 24 के काटे चालान
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद की टीम ने लॉकडाउन का पालन न करने पर रेवाड़ी शहर में 24 चालान कर 17 हजार 900 रुपये का जुर्माना किया। डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करें और कोरोना की चेन तोड़ने में मदद करें।
नप के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने शुक्रवार को टीम के साथ शहर के निरीक्षण के दौरान मॉडल टाउन में सुपर स्टोर को लाकॅडाउन की अवहेलना करने पर व निर्धारित समय अनुसार नहीं खोलने पर मौके पर 10 हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा टीम द्वारा बजाजा बाजार, सर्कुलर रोड, मोती चौक, नाई वाली, नारनौल रोड व कृष्णा नगर नाला समेत अन्य बाजार का निरीक्षण कर बिना मास्क के 11 चालान एवं सामाजिक दूरी के 12 चालान किए गए। कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव द्वारा कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रेहड़ी संचालक व दुकानदारों से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि महामारी के दौर में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क व जारी हिदायतों का पालन करना सुनिश्चित करें।
धारूहेड़ा में पांच का हुआ चालान
बिना मास्क वालों को सामान न दें दुकानदार : डीसी
वहीं सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी की टीम द्वारा धारूहेड़ा में फ्रूट व सब्जी विक्रेता के रेट चेक किए गए, जिसमें निर्धारित रेट से अधिक रेट पर बेचने पर पांच दुकानदारों के पांच हजार रुपये का चालान किए गए। उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसका चालान किया जाएगा और फिर भी अवहेलना करते पाया जाएगा तो उसकी दुकान को सील किया जाएगा। डीसी ने कहा कि कोई भी दुकानदार ऐसे किसी भी ग्राहक को सामान ना दे जो मास्क ना लगाए हुए हो। दुकानदार यह भी सुनिश्चित करें कि उसके पास सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था हो। दुकान पर ग्राहक निर्धारित स्थान पर ही खड़े हो और ग्राहक भी कम से कम छह फुट की दूरी पर खड़े होने चाहिए। नगर परिषद, नगर पालिका व मार्केट कमेटी की टीमें लगातार अभियान चलाए हुए हैं। टीमें शहर में हर व्यापारिक संस्थाओं व अन्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर रही है। सरकार के निर्देश है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कहीं भी कोविड-19 की गाइड लाइन की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।