{"_id":"608ee3fe8ebc3ed20342d121","slug":"list-of-22-hospitals-registered-on-s3-portal-released-rewari-news-rtk6069434148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसथ्री पोर्टल पर पंजीकृत 22 अस्पतालों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसथ्री पोर्टल पर पंजीकृत 22 अस्पतालों की सूची जारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 इलाज के लिए जो अस्पताल एस थ्री पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वो ही जिले में कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए अधिकृत हैं। डीसी यशेंद्र सिंह रविवार को जिला सचिवालय सभागार में सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले में 22 अस्पताल एस थ्री पोर्टल पर पंजीकृत हैं। ये अस्पताल ही कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए अधिकृत हैं। डीसी ने चिकित्सकों को कहा कि जिसका अस्पताल एसथ्री पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, वे कोविड मरीजों को शाम तक एस थ्री पोर्टल वाले अस्पतालों में शिफ्ट कर दें। डीसी ने ऑक्सीजन की सप्लाई के बारे में बताया कि जो ऑक्सीजन सप्लाई हमारे पास आती है, उसका वितरण कोविड मरीजों के हिसाब से अस्पतालों में कर दिया जाता है। डीसी ने कहा कि बावल स्थित ऑक्सीजन रिफिल सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। सब कुछ पारदर्शी रहे इसके लिए कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों को वाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया है। हमारे पास कब ऑक्सीजन का टैंकर पहुंचेगा और कब तक रिफिल का कार्य होगा इसके बारे सूचना ग्रुप में शेयर की जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो स्टाक हमारे पास ऑक्सीजन का आया है, उसे अस्पताल के संचालक ही सुनिश्चित कर लें कि किसको कितने सिलिंडर दिए जाने हैं। आईएमए के प्रधान डॉ. पवन गोयल ने बैठक में ही ऑक्सीजन सिलिंडरों के वितरण का रोस्टर बना दिया। इस पर हस्ताक्षर करके डाक्टरों ने अपनी सहमति भी जताई। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन केवल 50 सिलिंडरों का स्टाक आपातकालीन स्थिति के लिए अपने पास रखेगा। इन 50 सिलिंडरों को भी इमरजेंसी में प्रयोग के लिए दे दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से अस्पतालों की डिमांड पर ऑक्सीजन की सप्लाई अब तक दी जाती रही है और आगे भी देते रहेंगे। बता दें कि चार एमटी ऑक्सीजन के स्थान पर पांच एमटी ऑक्सीजन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व डीसी यशेंद्र सिंह के प्रयास से रेवाड़ी को मिली है। बैठक में डीएमसी दिनेश यादव, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राजेश ख्यालिया, सीएमओ डॉ. सुशील माही, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश, एसएमओ डॉ. राजबीर, डीईटीसी प्रियंका यादव, प्रधान आईएमए डॉ. पवन गोयल सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
एस थ्री पोर्टल पर अधिकृत अस्पताल
रेवाड़ी जिले में 22 अस्पताल एस थ्री पोर्टल पर अधिकृत हैं। जिनमें मार्श अस्पताल गढ़ बोलनी रोड़, देव ज्योति अस्पताल, मातृका अस्पताल, शांति यादव अस्पताल, नागर अस्पताल, पुष्पांजलि अस्पताल, यदुवंशी अस्पताल, वेदांता अस्पताल, कत्याल अस्पताल, कमला नर्सिंग होम, आरबी यादव अस्पताल, शिव हार्ट सेंटर, विराट अस्पताल, उजाला सिग्नस, मेडिओम अस्पताल धारूहेड़ा, ओम अस्पताल धारूहेड़ा, अपोलो अस्पताल, सुषमा अस्पताल, एसएमसीसी अस्पताल, कैप्टन नंदलाल अस्पताल, एसडीएच कोसली व सिविल अस्पताल शामिल हैं।