फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Life affected by cold and fog

ठंड और कोहरे से जनजीवन रहा प्रभावित

Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Life affected by cold and fog
रेवाड़ी। जिले में कोहरा और ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन से रेवाड़ी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह से ही सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। खासकर रेवाड़ी-रोहतक नेशनल हाईवे के अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चले, जिससे चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि 10 बजे के बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है। ठंड के चलते जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विज्ञान विभाग ने 15 जनवरी के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और शुक्रवार को 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को आधा डिग्री की गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान में भी शनिवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। अभी तक सीजन में एक बार ही न्यूनतम तापमान -1 डिग्री पर पहुंचा है। जबकि पिछले 7 सालों की बात करें तो इस बार जनवरी में रिकॉर्ड 40 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed