Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Leopard caught from college campus in Haryana

वन विभाग को मिली कामयाबी: हरियाणा में कॉलेज परिसर से पकड़ा गया तेंदुआ, सीसीटीवी फुटेज में कैदी हुई थी तस्वीरें

Mon, 20 Oct 2025 10:24 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी बावल (रेवाड़ी)
संवाद न्यूज एजेंसी बावल (रेवाड़ी) Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Oct 2025 10:24 AM IST
सार

 बावल के सरकारी कॉलेज परिसर में लगातार पांच दिन से घूम रहा तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ गया है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कॉलेज परिसर में पिंजरा लगाया था जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
Leopard caught from college campus in Haryana
कॉलेज परिसर से पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी जिले के बावल के सरकारी कॉलेज परिसर में लगातार पांच दिन से घूम रहे तेंदुए को देर रात को पकड़ा गया है। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना वन विभाग की टीम ने दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था, रात के समय तेंदुआ कॉलेज परिसर में घूम रहा था। इसी दौरान तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


चार बार सीसीटीवी फुटेज में दिखा था तेंदुआ 

तेंदुआ लगातार चार बार सीसीटीवी कैमरे में दिखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार उस पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। तेंदुआ रात के समय में ही दिखाई देता था। दिवाली के बाद कॉलेज की छुट्टियां खत्म होने वाली थी, ऐसे में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग पर भी काफी दबाव था।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने ली राहत की सांस 

फिलहाल तेंदुआ पकड़े जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। बता दें कि कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र से कुत्ते कई दिनों से गायब हो रहे थे। कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक वन्य जीव नजर आया था। गौर से देखने पर तेंदुआ होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी कॉलेज के चौकीदार जितेंद्र ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed