Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
Legal awareness camp organized in village Baliyar Kalan, villagers made aware about their rights
{"_id":"680a85b8acd346a62f053334","slug":"legal-awareness-camp-organized-in-village-baliyar-kalan-villagers-made-aware-about-their-rights-rewari-news-c-198-1-rew1001-218435-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव बलियार कलां में हुआ कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव बलियार कलां में हुआ कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 23जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गांव बलियार कलां में आयोजित कानूनी जागरूकता शि
Link Copied
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से वीरवार को पंचायती राज अभियान के तहत गांव बलियार कलां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कानूनी जागरूकता कैंप में एडवोकेट धनेश कुमार एवं प्राविधिक स्वयंसेवक हेमंत कुमार राठी द्वारा ग्रामीणों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
कानूनी जागरूकता कैंप में बताया गया कि 1992 में 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जो आधिकारिक तौर पर 24 अप्रैल 1993 को प्रभावित हुआ उसमें पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है, जो जमीनी स्तर पर राजनीतिक सत्ता के विकेंद्रीकरण के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ। पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य गांव में अंचलों और जिलों में स्थानीय स्वशासन का विकास करना है। विकेंद्रीकृत लोकतंत्र पंचायती राज व्यवस्था का आदर्श वाक्य है। इस अवसर पर एडवोकेट धनेश कुमार ने मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना तथा मेरा गांव मेरी धरोहर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इस जागरूकता शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।