{"_id":"67bcc1abe39ef523fa0ff29a","slug":"lecture-on-importance-of-communication-ability-of-women-rewari-news-c-198-1-rew1001-215693-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिलाओं की संचार क्षमता का महत्व विषय पर दिया व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिलाओं की संचार क्षमता का महत्व विषय पर दिया व्याख्यान
Tue, 25 Feb 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर मंजीत मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने महिलाओं की संचार क्षमता के महत्व पर व्याख्यान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता मंजीत ने महिला सशक्तीकरण में कम्युनिकेशन स्किल की भूमिका, इसके प्रभाव और इसके जरिए महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को कई ऑनलाइन लिंक के बारे में बताया, जहां पर वो निशुल्क ऐसे कोर्स कर सकती हैं जो उन्हें भविष्य में अच्छे नौकरी के अवसर प्रदान कराने में मददगार साबित सकते हैं। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ज्योति मलिक ने मुख्य वक्ता का आभार जताया।