{"_id":"6a3824a9f560950f60010de5","slug":"leaning-high-mast-pole-posing-a-risk-of-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-240592-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुर्घटना को न्योता दे रहा झुका हुआ हाईमास्ट पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुर्घटना को न्योता दे रहा झुका हुआ हाईमास्ट पोल
Sun, 21 Jun 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा फ्लाईओवर के पास टूरिज्म कॉम्प्लेक्स के सामने झुका स्ट्रीट लाइट पोल। संवाद
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर धारूहेड़ा फ्लाईओवर के पास स्थित टूरिज्म कॉम्प्लेक्स के सामने लगाया गया स्ट्रीट लाइट का हाईमास्ट पोल एक तरफ झुक गया है। यह पोल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लगाया गया था लेकिन वर्तमान स्थिति में यह राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।
पोल काफी समय से टेढ़ा खड़ा है और तेज हवा, बारिश अथवा किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में इसके गिरने का खतरा बना हुआ है। यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग का अत्यंत व्यस्त हिस्सा है, जहां दिन-रात हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि पोल अचानक गिर जाता है तो बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोल का आधार कमजोर दिखाई दे रहा है और उसका संतुलन बिगड़ा हुआ है। बावजूद इसके अभी तक संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत या बदलने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।