फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Last year in August, 11 dengue patients were found, this time the figure reached 88

Rewari News: पिछले वर्ष अगस्त में मिले थे 11 डेंगू के मरीज, इस बार 88 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 26 Aug 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Last year in August, 11 dengue patients were found, this time the figure reached 88
देव नगर में फोगिंग करते टीम। संवाद
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले वर्ष अगस्त में 11 डेंगू के मरीज आए थे। इस बार आंकड़ा 88 पहुंच गया है। सोमवार को 6 डेंगू के मामले आए हैं। 50 से अधिक केस केवल अगस्त महीने में सामने आए हैं। अभी अगस्त का माह खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मौसम में आई नमी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं जिससे डेंगू-मलेरिया के केसों में उछाल आया है।
विज्ञापन

डेंगू संक्रमण की स्थिति पर नजर डालें तो ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। शहर का गुलाबी बाग मोहल्ला डेंगू हॉटस्पॉट बन चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों से हर रोज 4 से 5 नए मरीजों की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि गांवों में नियमित फोगिंग अभियान चलाया जा रहा है, जबकि शहरों में केवल उन क्षेत्रों में ही फोगिंग की जा रही है जहां केस दर्ज हो रहे हैं। बारिश के चलते जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है, जिससे डेंगू व मलेरिया फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
अब तक लार्वा मिलने पर 1700 से लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की एमपीएचडब्ल्यू व ब्रीडिंग चेकर टीम अब तक सोर्स रिडेक्शन एक्टिविटी के तहत 15 लाख घरों में लार्वा की जांच कर चुकी है।


वर्जन:
इस अवधि में मच्छरों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। घरों में मच्छरों के पैदा होने से रोकने के लिए साफ-सफाई रखें। अगले दो माह डेंगू-मलेरिया की बीमारी के अनुकूल रहता है।

डॉ. अमित यादव, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed