फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Last date for application for housing scheme today

Rewari News: आवास योजना के आवेदन की अंतिम तिथि आज

Tue, 29 Apr 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Last date for application for housing scheme today
रेवाड़ी। जरूरतमंद पात्र नागरिकों को आवास दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इसके लिए पारिवारिक वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये, घुमंतू जाति के परिवारों को प्राथमिकता तथा एक मरला 30 वर्ग गज प्लॉट मात्र एक लाख रुपये हो इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी का भी प्रावधान है। आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। जिसमें बुकिंग, सभी साइट्स के नक्शे उपलब्ध व सरल बुकिंग भुगतान का विकल्प उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम बुकिंग राशि मात्र 10 हजार रुपये है और बुकिंग की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नागरिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण व अन्य जरूरी दस्तावेजों होने जरूरी हैं। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय नगर परिषद कार्यालय व 0172-3520001 व पोर्टल पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed