फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Labourer killed in truck collision on Delhi-Jaipur highway

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

Mon, 22 Sep 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Labourer killed in truck collision on Delhi-Jaipur highway
फोटो: 19रेवाड़ी। मृतक प्रभाती लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीपुर चौक के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में 43 वर्षीय प्रभाती लाल की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रभाती लाल गांव टहना दीपालपुर का निवासी था और बिठवाना सब्जी मंडी में मजदूरी करता था। रविवार शाम को वह रेवाड़ी रोड से हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान जयपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुआ। सूचना मिलते ही कसौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई सुखबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए हाईवे पर जारी निर्माण कार्य और वाहनों की तेज रफ्तार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर उचित यातायात प्रबंधन और सुरक्षा संकेतक न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था और स्पीड कंट्रोल के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed