फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kuldeep and Ishika first in long jump competition

Rewari News: लंबी कूद स्पर्धा में कुलदीप और इशिका प्रथम

Sat, 29 Mar 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep and Ishika first in long jump competition
फोटो : 07कृषि महाविद्यालय बावल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। लंबी कूद स्पर्धा (पुरुष वर्ग) में कुलदीप और महिला वर्ग में इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले दौड़, भाला फेंक, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद रोहन नैचाना रहे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का भी बड़ा महत्व है। प्राचार्य डॉक्टर नरेश कौशिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलों में कृषि महाविद्यालय बावल के विद्यार्थी हरियाणा ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के मंगलमय भविष्य की कामना की। डॉ. चरण सिंह ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

लंबी कूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुलदीप प्रथम, नरेश एवं प्रवीण द्वितीय और समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में इशिका प्रथम, अस्मिता द्वितीय व पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में रवि बिश्नोई ने प्रथम, वासु ने द्वितीय और लक्ष्य जागलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में अस्वीना ने प्रथम, महक ने द्वितीय एवं रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में कुलदीप प्रथम, लक्ष्य जागलान द्वितीय एवं पारस तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो महिला वर्ग में अस्वीना प्रथम, महक द्वितीय एवं मुकुल तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट पुरुष वर्ग में आशीष प्रथम, लक्ष्य द्वितीय एवं रवि बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट महिला वर्ग में अस्वीना प्रथम, मुकुल द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. परवीन निम्बरायण, डॉ. चरण सिंह, डॉ. राधे श्याम, डॉ. राम स्वरुप, डॉ. मोहिंदर, डॉ. राकेश, डॉ. प्रीति, डॉ. शरणजीत, डॉ. अनिल सिरोहा, डॉ. परवीन शर्मा, डॉ. प्रशांत उपस्थित रहे। 29 मार्च को समापन सत्र में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर काम्बोज मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed