फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP College second place in penalty shootout

Rewari News: पेनल्टी शूटआउट में केएलपी कॉलेज दूसरे स्थान पर

Tue, 19 Sep 2023 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
KLP College second place in penalty shootout
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ जिले के बलाना स्थित आरपीएस कालेज में 14-15 सितंबर को आयोजित आईजीयू यूनिवर्सिटी के तत्त्वावधान में अंतरमहाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मेजबान कॉलेज के बीच हुए रोचक मुकाबले में कंप्लीट टाइम होने तक दोनों का स्कोर बराबर रहा। उसके बाद पेनल्टी शूट-आउट में केएलपी. कॉलेज दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी विवेक, राहुल, सार्थक, हर्षल, जतिन, राहुल, हिमांशु, हर्ष, कृत, शशिकांत, मयंक, कपिल, प्रदीप, ललित आदि के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए कॉलेज कार्यकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. रामबीर जाखड़ सहित डॉ. पंकज फोगाट व विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed