फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP College II in Inter College State Basketball

Rewari News: इंटर कॉलेज स्टेट बास्केटबॉल में केएलपी कॉलेज द्वितीय

Fri, 23 Feb 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
KLP College II in Inter College State Basketball
रेवाड़ी। सम्मानित होने के बाद खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वावधान में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-9 गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) का समापन हुआ। केएलपी कॉलेज के खेल विभाग अध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने बताया कि 21 से 23 फरवरी 2024 को इंटर कॉलेज स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बड़ा ही रोचक और शानदार रहा, जिसमें गुरुग्राम राजकीय कॉलेज ने एक पॉइंट से केएलपी कॉलेज रेवाड़ी को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। केएलपी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा और तीसरे स्थान पर राजकीय कॉलेज सेक्टर-9 गुरुग्राम की टीम रही। वहां पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्ति और सभी कॉलेज के प्रिंसिपल, खेल विभाग अध्यक्षों ने टीमों की सराहना करते हुए भविष्य में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। साथ ही खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए ऐसा संदेश भी दिया। कॉलेज प्राचार्य कविता गुप्ता तथा केएलपी कॉलेज की प्रबंधन समिति ने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed