फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP College Champion in Intercollege Korfball Tournament

Rewari News: इंटरकॉलेज कोर्फबॉल टूर्नामेंट में केएलपी कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की

Fri, 24 Jan 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
KLP College Champion in Intercollege Korfball Tournament
फोटो: 14रेवाड़ी। इंटरकॉलेज कोर्फबॉल टूर्नामेंट में ओवरऑल ट्रॉफी विजेता केएलपी कॉलेज की टीम। स - फोटो : udhampur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित इंटर कॉलेज कोर्फबॉल टूर्नामेंट में किशनलाल पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्राॅफी जीती।

डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि किशनलाल पब्लिक कॉलेज की मेजबानी में अन्तरमहाविद्यालयीय कोर्फबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें केएलपी कॉलेज ने अहीर कॉलेज को 15-11 से हराकर कर ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। सबसे ज्यादा स्कोर केएलपी कॉलेज के परमजीत और पंकज का पांच-पांच का रहा। टूर्नामेंट में वाईडीसी नारनौल की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि डॉ. कविता गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के एम्पायर के रूप में हरिओम, साहिल और अमित ने उत्कृष्ट कार्य किया। इस मौके पर प्रोफेसर प्रदीप अहलावत, डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल, किरण बाला उपस्थित रहे। केएलपी कॉलेज की कोर्फबोल टीम के खिलाड़ियों रोनित, रोहित, आर्य, योगेश, अमन, प्रयाग, परमजीत, अपूर्वा, यशिका, प्रियंका, भगवती, मीनू, बिना, साक्षी, पूर्ति को केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता ने बधाई दी। इस अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट स्पोर्ट डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र ढाका, अहीर कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धीरज सांगवान, वाईडीसी नारनौल के इंचार्ज विजय और वाईडीसी महेंद्रगढ़ की इंचार्ज सुदेश भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed