{"_id":"62bb4cfaa539a8711575d6a2","slug":"kitkai-likaroon-jit-dekhoon-udai-khaddhe-a-khadhe-rewari-news-rtk650858861","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितकै लिकड़ूं, जित देखूं उड़ै खड्ढे ए खड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितकै लिकड़ूं, जित देखूं उड़ै खड्ढे ए खड्ढे
विज्ञापन
जर्जर हाल में कुंडल-खोरी मार्ग।
- फोटो : Rewari
राजगढ़। बस अड्डा खोरी से कुंडल-हरजीपुर जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर अवस्था में है। मार्ग पर जहां भी नजर जाता है, वहीं गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। इसके साथ ही हमेशा धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे वाहन चालक, पैदल राहगीर परेशान हो चुके हैं।
मंगलवार को एक बुजुर्ग महाबीर वहां से गुजरा तो बोल उठा- ‘कितकै लिकडूं, जित देखूं उड़ै खड्ढे ए खड्ढे...’ निकलता है। लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क के मरम्मत के लिए स्थानीय लोग कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से शिकायत तक कर चुके हैं, कोई कार्रवाई तक नहीं हुई।
टूटी सड़क पर वाहनों के लगातार दौड़ने की वजह से दिन भर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं, जिनकी वजह से इस सड़क के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। धूल की वजह से लोगों को सांस और दमा आदि की बीमारियां होने का डर सता रहा है। लोगों ने बताया कि मार्ग पर बाइक, स्कूटर या चार पहिया वाहनों को बड़े और गहरे गड्ढों से निकालना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं पैदल चलना भी अपनी जान जोखिम में डालना है। बरसात के दिनों में इस सड़क के गड्ढों में पानी भरने के बाद यह समझ नहीं आता कि यहां सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। सड़क की इस दशा से इस गांव की छात्र शक्ति एवं कामगार भी परेशान हैं। सभी की मांग है कि सरकार इस सड़क का जल्द सुधारीकरण कराए।
विज्ञापन
-----------------------
लोग बोले-शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
- कई वर्षों से सड़क जर्जर हाल में है, मगर न तो जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी इसकी सुध ले रहे हैं। नेताओं ने भी ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। जान जोखिम में डालकर मार्ग पर यात्रा करनी पड़ती है। - राजीव वशिष्ठ ग्रामीण।
----------------------
खुद की गाड़ी से कंपनी में काम पर जाना होता है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने की वजह से गाड़ी में आए दिन नुकसान होता रहता है। यह चिंता सताती रहती है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। मामले की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। - सोनू यादव।
---------------------
कुंडल से खोरी स्टैंड पर काम के लिए आता हूं। सड़क की हालत को देखकर घर से चलते हुए सुरक्षित काम पर पहुंचने की और काम खत्म होने के बाद सुरक्षित घर पहुंचने की चिंता लगी रहती है। समस्या के समाधान पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।- निहाल।
-------------------
जर्जर मार्ग से स्कूल पढ़ने जाना पड़ता है। इस सड़क पर सारा दिन उड़ती धूल से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। टूटी सड़क किसी हादसे को न्योता देती दिखाई देती है। समस्या समाधान के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मार्ग की मरम्मत शीघ्र होनी चाहिए। - सोनू यादव।
-------------------------
सड़क की हालत इतनी खराब है कि घर के बुजुर्ग अपने परिवार के लिए हर पल चिंतित रहते हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सड़क अतिशीघ्र बननी चाहिए। - ईश्वर सिंह।
------------------------
फोटो -3 से 8