फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kite flying will take place in the city on Teej, shops decorated

Rewari News: तीज पर शहर में होगी पतंगबाजी, सजी दुकानें

Wed, 23 Jul 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kite flying will take place in the city on Teej, shops decorated
फोटो: 06 रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला बलभद्र सराय में एक दुकान पर पतंग व मांझा खरीदते लोग। संवाद
रेवाड़ी। तीज के त्योहार को लेकर बाजार में पतंगों की दुकानें सज चुकी हैं। इन दुकानों पर पतंगों के लिए बच्चों की चहल-पहल बनी है। 27 जुलाई को तीज पर शहर में जमकर पतंगबाजी होगी। रंगबिरंगी और विभिन्न प्रकार, आकार की पतंगे बच्चों से लेकर बड़ों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक अमृतसर स्पेशल, बरेली का ढप्पल, पौना, अद्धा, मंजौला, आदमी पतंग, चील पतंग, मटका, डोरेमोन, तिरंगा, रॉकेट, तीन ठड्ढा और कार्टून के साथ 2025 की पतंगों की खरीदी अधिक हो रही है। बाजार में पतंगे 3 रुपये से लेकर 30 रुपये तक और अमृतसर स्पेशल पतंगे 100 से 150 रुपये तक की है। वहीं, एक डोर का मांझा 150 से 250 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन




थोक विक्रेता बंटू भटनागर व गौरव भटनागर ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद इस साल पतंगों के बाजार में रौनक बढ़ी है। इस सीजन में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। पतंग को खुशी,आजादी और शुभता का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य के उत्तरायण होने के कारण इस समय सूर्य की किरणें सेहत के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इसी कारण खुले मैदान में जाकर पतंग उड़ाना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। शहर में पतंग उड़ाने के शौकीनों की कमी नहीं है।




जयपुर और बरेली से आती हैं पतंगें


शहर के पतंग व्यापारी अधिकांश पतंगें जयपुर से लेकर आते हैं। बरेली से पतंग के साथ मांझा भी मंगाया जाता है। बरेली की पतंग महंगी होने के कारण अधिकांश पतंगें जयपुर व दिल्ली में बनी होती हैं। बाजार में पतंग के दाम 3 रुपये से लेकर 30 रुपये तक और मांझे के दाम एक डोर के 150 रुपये से लेकर 1800 रुपये कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा पतंग के साथ पैराशूट की मांग ज्यादा है। दिन में लोग पतंगबाजी के बाद रात में पैराशूट उड़ाकर त्योहार मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed