फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kishanlal will always remain alive as a symbol of discipline and identity: Rajni Sharma

अनुशासन व पहचान के रूप में सदैव जीवित रहेंगे किशनलाल : रजनी शर्मा

Tue, 02 Dec 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kishanlal will always remain alive as a symbol of discipline and identity: Rajni Sharma
केएलपी कॉलेज के संस्थापक किशनलाल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते का़लेज प्रशासन। स्रोत : कॉ
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के संस्थापक किशनलाल शर्मा का सोमवार को 131वां जन्मदिवस मनाया गया। उनके स्मरण में एक हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक किशनलाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

हवन के दौरान कॉलेज परिवार ने संकल्प लिया कि किशनलाल द्वारा स्थापित आदर्श शिक्षा का प्रसार, समाजसेवा, नैतिक मूल्यों का पालन और अनुशासन महाविद्यालय की पहचान के रूप में सदैव जीवित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा शर्मा ने किया।
विज्ञापन

किशनलाल के व्यक्तित्व व आदर्शों का स्मरण करते हुए प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने महाविद्यालय की शैक्षणिक सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में हो रही प्रगति का उल्लेख किया एवं उन्होंने 2025 की वार्षिक रिपोर्ट सभी के साथ साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रजनी शर्मा एवं अन्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधकारिणी की कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, अनिल रुस्तगी, अजय गुप्ता, सतेंद्र प्रसाद, विनोद शर्मा, डीके जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed