फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Khori-Kundal connectivity road is in bad shape, people's troubles increased

खोरी- कुंडल संपर्क मार्ग बदहाल, लोगों की बढ़ी परेशानी

Fri, 23 Sep 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Khori-Kundal connectivity road is in bad shape, people's troubles increased
खस्ताहाल खोरी - कुंडल मार्ग। संवाद - फोटो : Rewari
राजगढ़। जिले में दो दिन से लगातार बारिश राहत के साथ-साथ परेशानी का सबब भी बनी है। बारिश से सरसों की बिजाई को लेकर किसान खुश हैं। किंतु जलभराव ने पानी निकासी के दावों की पोल खोलने का काम किया है। गांव हरजीपुर और कुंडल के लोग बारिश के बाद बनी स्थिति के लिए प्रशासन को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, रेवाड़ी- नारनौल सड़क मार्ग पर खोरी से गांव कुंडल, हरजीपुर और टींट की ढाणियों व नंगली बालियर की ओर से जाने वाला सम्पर्क मार्ग इन दिनों बद से बदतर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच किलोमीटर लंबा यह मार्ग प्रशासन की अनदेखी झेल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई मगर उन पर शिकायतों का कोई असर नहीं हुआ। इस सड़क पर बारिश के बाद सड़क में जगह-जगह गड्ढ़े बने हुए हैं। स्थिति यह है कि बारिश के बाद इस मार्ग से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों ने बताया कि खोरी- कुंडल संपर्क मार्ग के अंडर पास के पास बारिश का पानी भरने की वजह से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण के बाद शायद ही कभी विभाग ने इसको सम्भाला हो। सड़क का हाल बेहाल है कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
- राजेश कुमार, ग्रामीण।
सड़क मार्ग पर गहरे ओर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- मामराज, दुकानदार।
सड़क पर गड्ढे हैं। बारिश आने पर इनमें पानी भर जाता है। लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। कई बार तो छात्रों को स्कूल - कॉलेज से छुटटी करनी पड़ जाती है। अन्य मार्ग लंबे होने की वजह से खुद का वाहन ले जाने का मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव चौहान, ग्रामीण।
किसे कहे, कोई सुनने वाला नहीं है। ड्यूटी पर जाने और वापस आने पर बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। बड़ी परेशानी है सरकार को ध्यान देना चाहिए।
- सुदर्शन सिंह, ग्रामीण।
नई फसल की बिजाई के लिए बाजार से खाद-बीज लाने जाने पड़ता है। सड़क बदहाल है लोग परेशान हो रहे हैं। ट्रैक्टर और मोटर साइकिल में नुकसान भी हो जाता है।
- शिवचरण, ग्रामीण।
- यह सड़क नाबार्ड की योजना के तहत स्वीकृत है। अगले दो से तीन माह के अंदर इसका टेंडर लग जाएगा। जल्द निर्माण कराने की कोशिश की जाएगी।
- आदित्य देशवाल, कार्याकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed