{"_id":"6921ff99cbae93304c09e383","slug":"khand-khols-school-stood-second-in-quiz-rewari-news-c-198-1-rew1001-229307-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रश्नोत्तरी में खंड खोल का विद्यालय दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रश्नोत्तरी में खंड खोल का विद्यालय दूसरे स्थान पर
Sat, 22 Nov 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों का स्वागत करते
कुंड। जिलास्तर पर आयोजित गीता महोत्सव के तहत हुई प्रश्नोत्तरी में खंड खोल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढाणी कोलाना की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विजेता छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच राजीव कुमार और एसएमसी प्रधान ओमदत्त यादव ने छात्राओं को मेडल और सम्मान-पत्र भेंट करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रतिभा निखरकर सामने आती है। सरपंच राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक बीरेंद्र सिंह ने की जबकि संस्कृत अध्यापक निहाल सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्याध्यापक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंशु यादव, रिया और कोमल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि खंड स्तर पर इसी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
इस अवसर पर अध्यापक तेज सिंह यादव, अनूप यादव, पंकज, कृष्ण कुमार, सुनील कुमारी, आकांक्षा, अनिल सहित ग्रामीण उमेश कुमार, बाला, पूजा, कविता आदि मौजूद रहे।