{"_id":"6918c73bb620ede1220663c5","slug":"katari-house-was-the-winner-of-the-cross-country-race-in-the-senior-category-rewari-news-c-198-1-rew1001-228980-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वरिष्ठ वर्ग में कटारी सदन रहा क्रॉस कंट्री दौड़ का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वरिष्ठ वर्ग में कटारी सदन रहा क्रॉस कंट्री दौड़ का विजेता
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री के तहत दौड़ लगाते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
कुंड। ग्राम गोठरा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। रेस में वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 10-12) के सदनों के मध्य 7 किलोमीटर, कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 7-9) में 5 किलोमीटर और कनिष्ठतम वर्ग (कक्षा 6) में 3 किलोमीटर लंबी क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई।
कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने वरिष्ठ वर्ग में कक्षा दस से बारह के सदनों के मध्य 7 किलोमीटर लंबी दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़, उप-प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान भी उनके साथ उपस्थित रहे।
सभी वर्गों में कैडेट्स ने हिस्सा लेकर अपनी शारीरिक दक्षता व प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए प्रशिक्षण, दृढ़ इच्छाशक्ति व मानसिक विकास का जबरदस्त प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग में कैडेट सत्यम प्रथम, कैडेट गुरुमीत द्वितीय व कैडेट प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
वहीं कनिष्ठ वर्ग में कैडेट शिप्पू प्रथम, कैडेट लक्ष्य दूसरे व कैडेट अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठतम समूह से कैडेट सचिन कुमार प्रथम, कैडेट अभी चौधरी द्वितीय, कैडेट नमनदीप सिंह ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया।
वरिष्ठ सदनों के संयुक्त परिणाम के आधार पर कटारी सदन क्रॉस कंट्री दौड़ का विजेता बना। परेरा सदन को उप-विजेता घोषित किया गया। अधीनस्थ सदन रेजांगला ने कारगिल को पराजित कर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। बालिका वर्ग में कारगिल विजेता व रेजांगला उपविजेता रहा।
प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने प्रत्येक वर्ग के शीर्ष प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही विजेता सदनों को क्रॉस कंट्री ट्रॉफी भी प्रदान की गई।