{"_id":"65a588b704af1b4a7c0a47b7","slug":"kar-sevak-honored-in-peepleshwar-mahadev-temple-rewari-news-c-198-1-rew1001-8576-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीपलेश्वर महादेव मंदिर में कार सेवक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीपलेश्वर महादेव मंदिर में कार सेवक हुए सम्मानित
Tue, 16 Jan 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीपलेश्वर महादेव मंदिर में जिला के कार सेवकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी व बजरंग दल के जिला संयोजक शिवकुमार ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान कार सेवक प्रमोद शर्मा, पवन कुमार भारद्वाज, श्रवण ग्रोवर, सदानंद ठुकराल, दुष्यंत अरोड़ा, शिवकुमार व कृष्ण कुमार बंसीवाल को फूलमाला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं अयोध्या धाम से आए अक्षत का वितरण कर लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया। गौरतलब है कि पीपलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2018 सोमवार को हुई थी। इसी उपलक्ष में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीपलेश्वर मंदिर समित के अलावा मधु विहार, घीसा नगर पार्ट 2, साधुसाह नगर, घीसा की ढाणी आदि से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर वार्ड नंबर पांच से लोकेश, कृष्ण बिडलान, अशोक मास्टर, सुनील गुप्ता, धर्मबीर, ओमप्रकाश, अनिल कुमार, कुंदन लाल, सतवीर, नित्यानंद, रवि यादव, महेश शर्मा, श्रीराम, अशोक यादव, किशन आहूजा, धर्मवीर आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।