फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   JPS students waved the flag in dance

Rewari News: जेपीएस की छात्राओं ने नृत्य में लहराया परचम

Sat, 11 Jan 2025 12:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Jan 2025 12:40 PM IST
विज्ञापन
JPS students waved the flag in dance
फोटो : 01नृत्य प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं खुशी जाहिर करते हुए। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजस्थान के जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता झंकार में समूह व एकल नृत्य स्पर्धा में जैन पब्लिक स्कूल की कत्थक नृत्यांगनाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर स्कूल की प्रबंधन समिति ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं हैं।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जयपुर में पिछले दिनों आयोजित छठी अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में जेपीएस की छात्राएं अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कत्थक समूह नृत्य में श्रुति जैन, शुभांगी जैन, परी, तरिणी, हीनल व हितांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कत्थक एकल नृत्य के सब जूनियर ग्रुप में हीनल गांधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य के सब जूनियर वर्ग में प्रोडिजी स्कूल की शानवी, भानवी, कनिष्का, प्रियांशी, शावी, जिया व प्रांजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। कत्थक नृत्य एकल प्रतियोगिता में माइनोर अव्वल रही। प्रोडिजी की शानवी पहले स्थान पर रही। एकल शास्त्रीय नृत्य के सब जूनियर वर्ग में भानवी ने दूसरा स्थान पाया। कत्थक युगल नृत्य के सब जूनियर वर्ग में प्रोडिजी स्कूल की जिया व शावी की जोड़ी पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रबंधन समिति के प्रधान प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष राकेश जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक मोहित जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, सदस्य अनुज जैन, भारत जैन, पलका जैन, प्रद्युम्न जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने नृत्य प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed