फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jodhpur-Gorakhpur weekly special train will operate from 15th

Rewari News: जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 से

Tue, 13 Aug 2024 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur-Gorakhpur weekly special train will operate from 15th
रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर(07 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अगस्त से किया जा रहा है। इस ट्रेन का ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर भी रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04829 ,जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से 26 सितंबर (07 ट्रिप) तक जोधपुर से प्रत्येक वीरवार को शाम 4:15 बजे रवाना होकर शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर- जोधपुर साप्ताहिक ट्रेन 16 अगस्त से 27 सितंबर (07 ट्रिप) तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:25 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह रेल सेवा मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव (गुरुग्राम) , दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed