फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   JJP candidate from Bawal Assembly Rameshwar Dayal filed nomination

Rewari News: बावल विधानसभा के जजपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल ने दाखिल किया नामांकन

Tue, 10 Sep 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
JJP candidate from Bawal Assembly Rameshwar Dayal filed nomination
फोटो : 05रेवाड़ी। बावल विधानसभा से जजपा से रामेश्वर दयाल नामांकन दाखिल करते हुए। स्रोत : डीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन मंगलवार को बावल विधानसभा से जजपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल ने अपना नामांकन दाखिल किया। आरओ व एसडीएम बावल उदय सिंह ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। कोसली व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से किसी ने नामांकन नहीं किया। अब तक बावल विधानसभा से 1, कोसली विधानसभा से 2 और रेवाड़ी विधानसभा से 5 उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
आरओ कोसली उदय सिंह ने बताया कि प्रत्याशी 12 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र 11 बजे से 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन



हलफनामा में सभी कालम भरने होंगे


जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में सभी कॉलम भरने होंगे। यदि हलफनामे में कोई कॉलम रिक्त रह जाता है तो रिटर्निंग अधिकारी उम्मीदवार को सभी कॉलम विधिवत भरे हुए संशोधित हलफनामा दाखिल करने के लिए नोटिस जारी करेगा। ऐसे नोटिस के बाद भी यदि कोई उम्मीदवार सभी पहलुओं से पूर्ण हलफनामा दाखिल करने में विफल रहता है, तो जांच के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र अस्वीकृत किया जा सकता है। नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि के रूप में 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। अनुसूचित जाति के उम्मीदवार 5 हजार रुपये सुरक्षा राशि जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा क्षेत्र में चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा है 40 लाख रुपये


डीसी ने बताया कि उम्मीदवारों के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये है। उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों द्वारा 10 हजार रुपये से अधिक का चुनाव खर्च सभी स्थितियों में क्रॉस्ड अकाउंट पेयी चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस, एनईएफटी या चुनाव के उद्देश्य से खोले गए उम्मीदवार के बैंक खाते से जुड़े किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक मोड द्वारा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed