फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jhajjar New Bypass will be completed by 2023 at a cost of 300 crores : Rao Inderjit

300 करोड़ की लागत से झज्जर न्यू बाईपास 2023 तक होगा पूरा- राव इंद्रजीत

Wed, 21 Sep 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar New Bypass will be completed by 2023 at a cost of 300 crores : Rao Inderjit
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला झज्जर न्यू बाईपास जून 2023 तक तैयार हो जाएगा। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के फंड से तैयार होने वाले इस बाईपास पर एलसी संख्या 4 को लेकर कुछ समस्याएं आ रही हैं। जिनको लेकर रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्दी इस समस्या को भी दूर कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

राव ने बताया कि रेवाड़ी बावल सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की क्लीयरेंस मिल चुकी है। पेड़ों की कटाई का कार्य अंतिम चरण में है। सड़क निर्माण का कार्य भी कुछ स्थानों पर शुरू कर दिया गया है। जिसे 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नारनौल रोड से शुरू होकर झज्जर रोड तक बनने वाले न्यू बाईपास करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इस योजना में फंड का हिस्सा एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का 75 प्रतिशत व राज्य सरकार का 25 प्रतिशत खर्च होगा। इस बाईपास पर तीन आरओबी एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

राव ने बताया कि अपने तय समय सीमा से यह योजना काफी देरी से चल रही है। जिसकी समीक्षा मंगलवार को की गई। एलसी संख्या 4 पर रेलवे की ओर से तकनीकी अनुमति का कार्य शेष था। जिस पर रेलवे अधिकारियों को कार्य के अनुमति जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंध में एडीआरएम इंफ्रा जयपुर डिवीजन को रेलवे की ओर से सभी औपचारिकताएं जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव ने कहा कि भाड़ावास फाटक एलसी संख्या 61 पर बनाए जा रहे आरओबी व आरयूबी के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। एचएसआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि एवं सी संख्या 61 पर कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे के अधिकार क्षेत्र में निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा जिसकी ड्राइंग फाइनल की जा रही हैं। रेवाड़ी बावल रोड की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है। इस योजना पर करीब 45 रुपये करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना को भी वर्ष 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से जिले की सड़कों के निर्माण कार्यों को मंजूर करने के लिए भेजा जा रहा है जिन्हें जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed