फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Javelin throw competition to be held in Guravada on National Javelin Day.

Rewari News: राष्ट्रीय जेवलिन डे पर गुरावड़ा में होगी भाला फेंक प्रतियोगिता

Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Javelin throw competition to be held in Guravada on National Javelin Day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों को समर्पित राष्ट्रीय जेवलिन डे के अवसर पर 7 अगस्त को दोपहर साढ़े 3 बजे नेशनल डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी गुरावड़ा में जेवलिन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में मिड्स जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

खेल एक्सीलेंस एसोसिएशन के सचिव विशाल यादव और कोच मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में जेवलिन थ्रो के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों से प्रेरित कर खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed