फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jan Panchayats will be held to give edge to the farmers' movement

किसान आंदोलन को धार देने के लिए होंगी जन पंचायतें

Sat, 28 Aug 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jan Panchayats will be held to give edge to the farmers' movement
बैठक में भाग लेते संयुक्त किसान मोर्चा संगठन के सदस्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान भवन में शनिवार को कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को धार देने के लिए बैठक में विचार- विमर्श किया। इसकी अध्यक्षता कामरेड राजेंद्र सिंह ने की। बैठक में कृषि कानून पर चर्चा करते हुए जिले में अलग-अलग स्थानों पर जन पंचायतें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने 26 अगस्त को कृषि कानूनों के खिलाफ के धिक्कार रैली को कामयाब करने के बैठक में आभार जताया। बैठक में फैसला लिया गया कि जिले में कृषि कानूनों, संशोधित बिजली बिल के विरोध व एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन को और भी तेज करने के लिए 10 सितंबर को रोहड़ाई मोड़, 12 सितंबर को रामगढ़ भगवानपुर, 18 सितंबर नांगल मूंदी, 19 सितंबर को डहीना में जन पंचायतें आयोजित की जाएंगी। जन पंचायतों को सफल करने के लिए युद्ध स्तर पर जन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 25 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाया जाएगा। बैठक में समय सिंह, कुलदीप सिंह, ईश्वर महलावत, राहुल, मास्टर धर्म सिंह, सतपाल, पृथ्वी सिंह, अभय सिंह, रामकुमार, अशोक कुमार सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed