फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jam on Delhi Jaipur Highway due to rain

Rewari News: बारिश से दिल्ली जयपुर-हाईवे पर जाम

Thu, 04 Jul 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Jam on Delhi Jaipur Highway due to rain
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर लगा जाम।
रेवाड़ी। जिले में बुधवार शाम चार बजे करीब 15 मिनट झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कें जलमग्न हो गईं। धारूहेड़ा स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव होने की वजह से करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के नाई वाली चौक के पास भी जलभराव से वाहन चालक काफी परेशान रहे। शहर के बाजारों में भी जलभराव देखने को मिला। अनाज मंडी के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कमोवेश यही स्थिति रही। पैदल आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में शहर के नालों की सफाई भी उचित तरीके से नहीं हो पाई है। इससे बारिश पानी जमा हो गया। नालों की सफाई अधूरी होने की वजह से जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। नगर परिषद की तैयारी भी बिल्कुल देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन अब हुआ गंभीर

शहर के नालों की सफाई को लेकर प्रशासन अब गंभीरता दिखा रहा है। जबकि यह गंभीरता पहले ही दिखानी चाहिए थी। नगर परिषद के अधिकारी अब फील्ड में उतर रहे हैं। एडीसी व नगर आयुक्त अनुपमा अंजलि का कहना है कि नालों की सफाई उच्चस्तर पर करवाई जा रही है।


तापमान में भी आई गिरावट

लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी लोगों को अब काफी राहत मिली है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम के समय बरसात होने के बाद तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed