फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jam on Delhi-Jaipur highway becomes a headache

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम बना सिरदर्द

Thu, 01 Jun 2023 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jam on Delhi-Jaipur highway becomes a headache
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुबह-शाम जाम की स्थिति बनना हर रोज की बात हो गई है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस चाहे तो इस स्थिति से वाहन चालकों को निजात दिला सकती है, लेकिन यातायात पुलिस की सुस्ती के कारण ही हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। बुधवार की सुबह से भीषण जाम लगा हुआ है। करीब चार घंटे तक दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह इस लेन से जाम खुलवाया, लेकिन कुछ समय बाद जयपुर की तरफ जाने वाली लेन पर जाम लग गया। हाईवे पर लगे जाम के खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वाहनों को एनएच-352 और पटौदी रोड पर भी डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

रात को गुरुग्राम के जाम के कारण चालकों ने भारी वाहन धारूहेड़ा में ही रोकने शुरू कर दिए। धारूहेड़ा में कापड़ीवास के पास सर्विस लेन पर भारी वाहनों का जमावड़ा लगने से जाम की स्थिति बन गई। सुबह पांच बजे तक दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने सर्विस लेन पर खड़े भारी वाहनों को हटवा कर करीब चार घंटे में जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव कापड़ीवास के पास बन रहे फ्लाईओवर के पास सड़क की चौड़ाई कम हो जाने के कारण भी जाम खुलवाने में पुलिस को घंटों लग गए। जाम लगने के बाद पुलिस द्वारा एनएच-352 से पटौदी रोड पर वाहनों को निकाला गया। दिल्ली लेन से जाम खुलवाने के बाद जयपुर की तरफ जाने वाली हाईवे की लेन पर जाम लग गया। जल्द निकलने के प्रयास में आड़े-तिरछे फंसे वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन गई। कापड़ीवास बॉर्डर से लगना शुरू हुआ जाम गुरुग्राम के गांव सिधरावली तक पहुंच गया। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed