फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jalalpur's nursery sports team first in Kabaddi competition

Rewari News: कबड्डी स्पर्धा में जलालपुर की नर्सरी खेल की टीम प्रथम

Thu, 29 Aug 2024 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jalalpur's nursery sports team first in Kabaddi competition
फोटो : 10रेवाड़ी। जीत हासिल करने के बाद मेडल प्राप्त कर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : वि
रेवाड़ी। पंचकूला स्थित ताउ देवीलाल खेल स्टेडियम में 26 अगस्त को हुए राज्यस्तरीय सीएम कप में राव तुलाराम खेल स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जोन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता जोन की विजेता टीम बनते हुए आयु वर्ग अंडर-23 में राज्य स्तर पर पुष्पा कन्या व.मा. विद्यालय, जलालपुर में नर्सरी खेल की कबड्डी (लड़का) टीम ने प्रथम स्थान के साथ-साथ 2 लाख रुपये नगद ईनाम ट्रॉफी व मेडल भी प्राप्त किए।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम बावल की खो-खो (लड़का) टीम ने तृतीय स्थान के साथ-साथ 50 हजार रुपये नगद इनाम ट्रॉफी व मेडल प्राप्त किया। विवेकानंद स्कूल, गुरावडा की खो-खो (लड़कियों) की टीम ने तृतीय स्थान के साथ-साथ 50 हजार रुपये नगद इनाम ट्रॉफी व मेडल प्राप्त किया। राव तुलाराम खेल स्टेडियम रेवाड़ी में संचालित फुटबाल (लड़के) टीम ने तृतीय स्थान के साथ-साथ 50 हजार रुपये नगद इनाम ट्रॉफी और मेडल हासिल किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके प्रशिक्षक चरण सिंह, फुटबाल प्रशिक्षक, रतन कुमार, खो-खो प्रशिक्षक, संजीव, फुटबाल प्रशिक्षक, जोनी कबड्डी नर्सरी प्रशिक्षक व जिला खेल अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दी। भविष्य में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल अर्जित करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed