फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITI... First merit list released; document verification must be completed by July 21.

Rewari News: आईटीआई...पहली मेरिट सूची जारी, 21 जुलाई तक कराना होगा दस्तावेजों का सत्यापन

Fri, 17 Jul 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
ITI... First merit list released; document verification must be completed by July 21.
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। इसके साथ ही विभिन्न ट्रेडों में सीटों का आवंटन कर दिया गया है। विद्यार्थियों को 21 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन

शहर स्थित महिला आईटीआई और बाल आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय में दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन

शहर स्थित महिला आईटीआई में कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में 12 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 10, सिलाई टेक्नोलॉजी में 9, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) में 14, ड्रेस मेकिंग में 11, ड्राफ्ट्समैन सिविल में 6, स्टेनोग्राफी (एसओटी) में 2 और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 13 सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर स्थित बाल आईटीआई में कुल 259 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होगी। इसमें इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सबसे अधिक 38 सीटें निर्धारित की गई हैं।
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग ट्रेड में 31, प्लंबर में 24, वेल्डर में 20, टीपीईएस में 20, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) में 16 और मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) में 15 सीटें हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 14, मशीनिस्ट में 12, फिटर में 12, सोलर टेक्नीशियन में 12, वायरमैन में 12, पेंटर जनरल में 10, टर्नर में 9, टूल एंड डाई में 7, शीट मेटल में 3 और हाउसकीपर ट्रेड में 1 सीट निर्धारित की गई है।

अगस्त तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया
आईटीआई दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। चयनित विद्यार्थियों को 17 से 21 जुलाई तक संबंधित संस्थानों में पहुंचकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। फीस जमा कराने के बाद ही प्रवेश पक्का होगा। इसके बाद 23 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। अगस्त माह में रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन, सीट आवंटन और भौतिक काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे।


वर्जन :
आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि के अंदर संबंधित संस्थान में पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। समय पर सत्यापन और फीस जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियों की सीट अगले चरण में अन्य अभ्यर्थियों को दी जा सकती है।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed