फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It will be mandatory to take one subject from Sanskrit, Urdu and Punjabi.

Rewari News: संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में से एक विषय लेना होगा अनिवार्य

Mon, 07 Apr 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
It will be mandatory to take one subject from Sanskrit, Urdu and Punjabi.
रेवाड़ी। जिले में अब 9वीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक अतिरिक्त विषय की पढ़ाई करनी होगी। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत त्रि-भाषाई सूत्र को लागू करने के लिए यह अतिरिक्त विषय जोड़ा है। इसके तहत अब विद्यार्थियों को 6 की बजाय 7 विषय बढ़ने होंगे। इस वर्ष केवल 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर यह नियम लागू होगा। वहीं, अगले वर्ष 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी एक अतिरिक्त विषय की पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत लेटर लिखा है, जिसमें आदेश दिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 10वीं में शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू किया जाना है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत अब वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा नौवीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पूर्व में लागू पांच अनिवार्य विषयों के अलावा तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में से किसी एक भाषा का अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करवाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार अब विद्यार्थियों को 6 अनिवार्य विषयों एवं एक वैकल्पिक विषय सहित कुल 7 विषयों का अध्ययन करवाया जाना है। इसके अनुसार विषय चयन प्रणाली लागू होने से परीक्षा उत्तीर्णता मानदंड में होने वाले आवश्यक बदलाव के लिए सूचित कर दिया जाएगा।


.........
अब ये रहेगा नियम:
पहले 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान अनिवार्य विषय था। 6वां विषय वैकल्पिक था। इनमें तीन भाषा संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और शारीरिक शिक्षा, ड्राइंग, म्यूजिक और कंप्यूटर साइंस शामिल थे, इनमें से एक विषय चुनना होता था। अब इनमें से तीनों भाषा संस्कृत, पंजाबी और उर्दू को निकालकर छठा अनिवार्य विषय बना दिया गया है। शारीरिक शिक्षा, ड्राइंग, म्यूजिक और कंप्यूटर साइंस में एक विषय सातवें विषय के रूप में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed