फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It was sunny during the day, there was a power outage due to storm in the evening

Rewari News: दिन में रही धूप, शाम को आंधी से बिजली गुल

Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
It was sunny during the day, there was a power outage due to storm in the evening
फोटो : 24शाम के समय धूल उड़ते हुए का दृश्य। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में पूरे दिन मौसम साफ रहने के बाद शाम को आंधी आई जिसके चलते बिजली गुल हो गई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई।
रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह तेज धूप निकली। शाम को 6 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। इस दौरान आंधी के चलते बिजली गुल हो गई। कोसली में भी तेज हवाएं चलीं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ इलाके से आगे निकल गया है। उसके पीछे दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब के हिस्सों पर बनने से हरियाणा के पश्चिमी और उत्तरी जिलों पर बादलों की आवाजाही रही। तेज गति से हवाएं चलीं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई तो कुछ स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन तक मौसम बदलता रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मई के दूसरे पखवाड़े में मौसम फिर बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed