फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is our duty to save youth from drug abuse: Rampal

युवाओं को नशे से बचाना कर्तव्य : रामपाल

Thu, 25 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:50 PM IST
सार

रेवाड़ी में नशा मुक्ति टीम ने सरकारी स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए और शपथ दिलवाई। इस अभियान से कई युवाओं ने नशा छोड़ने की पहल की है। प्रशासन ने सहायता व जागरूकता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
It is our duty to save youth from drug abuse: Rampal

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने वीरवार को सरकारी स्कूल कहनोरी और गुरावड़ा का दौरा किया। इस दौरान छात्रों समेत आण लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना कर्तव्य है।
इस दौरान महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों, डायल 112 और मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी गई। नशा नहीं करने की शपथ भी दिलवाई गई।
निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति का जीवन बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार पर भी उसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा छोड़ने की पहल की है, जिन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज कराकर समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए ऐसे व्यक्तियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर निसंकोच दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed