फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is necessary to keep a 90-day backup of the hotel camera: SP

होटल के कैमरे में 90 दिन का बैकअप रखना जरूरी : एसपी

Fri, 29 Aug 2025 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to keep a 90-day backup of the hotel camera: SP
लघु सचिवालय के सभागार में मीटिंग लेते व्यापारी व होटल संचालक। स्रोत : पुलिस - फोटो : samvad
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले के सभी ज्वैलर्स एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, आईएमए एसोसिएशन, आढ़तियों और होटल एसोसिएशन के साथ बैठक ली। इस दौरान एसपी ने मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने जानमाल की सुरक्षा हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी व्यापारियों और होटल संचालकों को सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए हाई रेजॉल्यूशन कैमरे लगवाएं और उनके डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन

कैमरों की समय-समय पर जांच अवश्य करें और खराब होने पर तत्काल मरम्मत करवाएं। साथ ही कम से कम 90 दिन का बैकअप रखना सुनिश्चित करें। कैमरे इस प्रकार लगवाएं कि वाहनों के नंबर प्लेट स्पष्ट दिखाई दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल संचालकों को दिए निर्देश

एसपी मीणा ने कहा कि सभी होटल संचालक, ठहरने वाले व्यक्तियों से दो पहचान पत्र अवश्य लें। बिना आईडी कार्ड के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। रजिस्टर में ठहरने वाले व्यक्ति का पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति रुकता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सभी होटल संचालक अपने प्रतिष्ठान को हर समय ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टर्ड रखें और होटल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ऑनलाइन डाटा सुनिश्चित करें। इससे पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी और अपराधों को रोका जा सकेगा।

कर्मचारियों की वेरिफिकेशन जरूरी

व्यापारिक प्रतिष्ठानों और होटलों में कार्यरत सभी कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स का पुलिस वेरिफिकेशन करवाने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि यदि हम स्वयं सतर्क रहेंगे तो अपराधों की रोकथाम बहुत हद तक संभव है।

बैठक के दौरान एसपी मीणा ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस के प्रयासों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस की नशा मुक्ति टीम रोज गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। नशा करने वालों की पहचान करके उनकी काउंसिलिंग करवाई जा रही है ताकि उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed