फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Invoices of 12 people were deducted for not applying masks

मास्क नहीं लगाने पर 12 लोगों के काटे चालान

Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Invoices of 12 people were deducted for not applying masks
कोसली। कोरोना की रोकथाम के लिए अधिकारियों द्वारा बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण जारी है। शनिवार को कोसली में अधिकारियों की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले 12 नागरिकों के चालान करते हुए छह हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि एसईपीओ मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने सात और पुलिस विभाग की टीम ने पांच नागरिकों के चालान किए। उन्होंने नागरिकों से मास्क का प्रयोग करने के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने का आह्वान किया है। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि कोरोना से दूरी बनाए रखने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन बेहद जरूरी है। नागरिक किसी भी रूप से निर्धारित नियमों की अवहेलना न करें और मजबूत सुरक्षा कवच बनाए रखने में कोसली प्रशासन का सहयोग करें। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत निर्धारित नियमों के अनुरूप जिला रेवाड़ी को ए श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत नियमों की सख्ती से पालन किया जा रहा है और नियमों की अवहेलना के आरोपी के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और अन्य संबंधित अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed