{"_id":"69c2db260db286f449075f14","slug":"investigations-underway-to-find-rohingya-and-bangladeshi-citizens-rewari-news-c-198-1-rew1001-235602-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में की जांच
Wed, 25 Mar 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। पुलिस ने रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में मंगलवार को सर्च अभियान चलाया। इसके तहत संदिग्ध लोगों की जांच की और बाहरी श्रमिकों के पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए।