फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Investigation campaign continues to stop adulteration in mustard oil

सरसों के तेल में मिलावट को रोकने के लिए जांच अभियान जारी

Thu, 03 Jun 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation campaign continues to stop adulteration in mustard oil
रेवाड़ी। खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अब तक 9 सरसों की तेल मिलों तथा 3 रिटेल शॉप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एफएसएसआई के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सचिन कौशिक के नेतृत्व की टीम ने बुधवार को 2 मिलों पर जाकर सरसों तेल के सैंपल लिए जिसमें मोहल्ला बल्लूवाडा में हरीश ऑयल मिल व नजदीक भाड़ावास रोड मां शारदा ऑयल मिल के नमूने लिए गए। लिए गए ऑयल मिल के सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजे गए है।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सचिन कोशिक ने कहा कि शनिवार से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अभी तक 9 मिलों तथा 3 रिटेल शॉप की चेकिंग की गई है। लोगों को शुद्ध सरसों का तेल खाने को मिले, इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी को रोकने के लिए तेल मिलों में जांच अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावटखोरों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। जो सैंपल फेल आते हैं, उन पर जुर्माना भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed