फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Interstate thief gang five robbers arrested in Rewari

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश:रेवाड़ी पुलिस ने पकड़े पांच लुटेरे, पांच कट्टे, 18 जिंदा कारतूस व गाड़ी बरामद

Wed, 11 Dec 2024 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Dec 2024 06:51 PM IST
सार

रेवाड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच कट्टे, 18 जिंदा कारतूस और एक गाड़ी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Interstate thief gang five robbers arrested in Rewari
पुलिस हिरासत में पांचों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीआईए-3 कोसली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, लूट की योजना बनाते हुए पांच शातिर चोरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ के न्यू रोशनपूरा हाल आबाद गांव शेखपुर (बावल) निवासी देवेंद्र उर्फ सुभाष उर्फ मोटा, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रूध ईकरन हाल आबाद गांव शेखपुर (बावल) निवासी राज, यूपी के जिला गाजियाबाद के  मोहल्ला सबलुगढ़ी निवासी हाल आबाद नजदीक अग्निशमन केंद्र धारूहेड़ा निवासी मुकेश उर्फ रामू उर्फ भोपाल, यूपी के जिला गाजियाबाद के सिल्वर सिटी पावी सादकपुर हाल आबाद गांव शेखपुर (बावल) निवासी जगदीश उर्फ लंबू उर्फ लाली व प्रेमपाल उर्फ लीला के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 5 देसी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस, इको गाड़ी और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औचार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गत 10 दिसंबर की रात सीआईए-3 कोसली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बेरली-देहलावास नहर के पास एक ट्यूबवेल की कोठरी में संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद सीआईए की टीम मौके पर पहुंची तो, वहां मौजूद लोग आपस में लूट की किसी वारदात को अंजाम देने के बारे में बातचीत करते हुए मिले। उनकी बातचीत सुनने के बाद सीआईए की टीम ने वहां मौजूद पांच लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। 
विज्ञापन




तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5 देसी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस, दो टॉर्च व चोरी करने के कई औजार व 1 इको गाड़ी बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में इन आरोपियों ने यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बीते दो साल के दौरान चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जाटूसाना में लूट की योजना बनाने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से कई वारदातों को दिया अंजाम
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि यह आरोपी करीब दो साल से यूपी, हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें से एक आरोपी प्रेमपाल उर्फ लीला ने लूट व चोरी के कई मामले दर्ज होने की बात भी स्वीकार की है। सभी आरोपी अभी जिला रेवाड़ी में एक्टिव थे और आरोपियों ने रेवाड़ी जिले की विभिन्न जगहों से चोरी की, एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को भी कबूल किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।


ठीकरी पहरा लगाने की अपील
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए तथा सर्दी के मौसम में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सभी जिला वासियों से गांवों व शहरी क्षेत्र में ठीकरी पहरा लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा की ठीकरी पहरा के दौरान पुलिस गश्त की हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो उसकी सूचना तुरन्त डायल 112 पर दे। ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed