फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   International conference at IGU on April 8 and 9

Rewari News: आईजीयू में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 8 व 9 अप्रैल को

Wed, 25 Mar 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
International conference at IGU on April 8 and 9
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आगामी 8-9 अप्रैल को स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसएन सचदेवा और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बीआर कंबोज रहेंगे।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय वक्ता के रूप में नॉर्वे के एगडर विश्वविद्यालय से प्रोफेसर मोहन कोल्हे उपस्थित रहेंगे। सह-संरक्षक के रूप में कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह एवं अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में आर्थिक विकास, हरित भारत, महिला उद्यमिता, सामाजिक समानता, रणनीतिक शक्ति, भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं भविष्य का शासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधार्थी, उद्योग विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता इसमें भाग लेंगे।

सम्मेलन में शोध पत्र, केस अध्ययन और वैचारिक पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण लिंक के माध्यम से 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed