{"_id":"696a81988c48e91e970ad4f2","slug":"instructions-to-update-scholarship-data-on-one-school-app-portal-by-22-rewari-news-c-198-1-rew1001-232178-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वन स्कूल एप पोर्टल पर छात्रवृत्ति डाटा 22 तक अपडेट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वन स्कूल एप पोर्टल पर छात्रवृत्ति डाटा 22 तक अपडेट करने के निर्देश
Fri, 16 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए और बीपीएल योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली छात्रवृत्तियों के तृतीय तिमाही डाटा को समय पर अपडेट करने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
निर्देश के अनुसार सभी संबंधित स्कूलों को अपने छात्रों की हाजिरी और उपस्थिति के आधार पर वन स्कूल एप पोर्टल पर डाटा 22 जनवरी तक अपडेट करना अनिवार्य है।
सहायक निदेशक परीक्षा शाखा ने पत्र जारी कर बताया कि यह कदम सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि सभी पात्र छात्र और छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी स्कूल द्वारा डाटा अपडेट नहीं किया जाता है, तो उसके लिए विद्यालय का प्रधान स्वयं जिम्मेदार होगा।
इस आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि वन स्कूल एप पोर्टल इस अवधि के दौरान पूरी तरह कार्यशील रहेगा और यदि कोई तकनीकी समस्या आती है, तो संबंधित अधिकारियों को संपर्क करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी सौंपें और सुनिश्चित करें कि सभी छात्रों की उपस्थिति का रिकॉर्ड सही ढंग से पोर्टल पर दर्ज किया जाए। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए और बीपीएल योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति के पात्र हैं।