फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions to issue show cause notice to absent teachers

Rewari News: अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश

Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions to issue show cause notice to absent teachers
फोटो : 09स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करते एसडीएम सुरेन्द्र सिंह। स्रोत​ : ड - फोटो : कस्बा में मुख्य सड़क पर खड़ी प्राइवेट बस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल गढ़ी बोलनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्कूलों में सफाई व्यवस्था, मिड-डे मील, पेयजल, शौचालयों व अन्य व्यवस्था की जांच की और अध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय का हाजिरी रजिस्टर चेक किया और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की और निर्देश दिया कि बच्चों को को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन दिया जाए। इस मौके पर उन्होंने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से विषय संबंधित प्रश्न भी पूछे। इस दौरान विद्यालयों में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और विद्यालयों में बिखरे सामान व परिसर की साफ सफाई भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने विद्यालय में शिक्षकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक स्थिति को परखा। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि छात्र एक बेहतर शिक्षण वातावरण में अध्ययन कर सकें। उन्होंने अध्यापकों को कहा कि छात्रों के पढ़ाई का स्तर ऊंचा करने के लिए बच्चों के साथ कड़ी मेहनत करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को यह भी आश्वासन दिया कि आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed