फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions given to install lights in Bhadawas underpass

Rewari News: भाड़ावास अंडरपास में लाइट लगाने के दिए निर्देश

Thu, 08 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to install lights in Bhadawas underpass
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शिकायत मिलने पर भाडावास अंडरपास में लाइट लगाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

गांव बोलनी में गिरदावर की ओर से पैमाइश की रिपोर्ट नहीं देने पर एडीसी मोदी ने डीआरओ को पैमाइश रिपोर्ट प्रार्थी को देने के निर्देश दिए।
एडीसी ने शिकायत पर शास्त्री नगर में जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश नगर परिषद के अधिकारियों को दिए। यह भी कहा कि रेवाड़ी से भाड़ावास रोड पर बने अंडरपास में लाइट लगवाई जाए। झज्जर रोड से बाईपास तक मुख्य सड़क की लाइट खराब की शिकायत पर एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को लाइट ठीक करने को कहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा समाधान शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, सीवरेज व अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed