फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INLD demonstrated against the water problem

Rewari News: पानी की समस्या को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 May 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
INLD demonstrated against the water problem
फोटो : 45पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते इनेलो। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पानी की समस्या को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाखड़ा से हरियाणा के हिस्से का पानी नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की। पंजाब के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन में शामिल संजीव, जसवंत, संजय ने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के गठन का उद्देश्य सिंचाई, बिजली उत्पादन और बाढ़ नियंत्रण था। बीबीएमबी की मूल अधिसूचना के अनुसार बोर्ड में हरियाणा एवं पंजाब को एक-एक तकनीकी सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्यों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय जल प्रबंधन में समन्वय बनाना था। दुर्भाग्य से 23 फरवरी 2022 को भारत सरकार की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना में पूर्णकालिक सदस्यों की योग्यता को परिवर्तित कर दिया गया, जिसके कारण हरियाणा का कोई तकनीकी सदस्य वर्तमान में बीबीएमबी बोर्ड में नहीं रखा गया है। इस संशोधन से हरियाणा राज्य के मूल अधिकारों का हनन हुआ है जिससे भविष्य में हरियाणा के जल हिस्से की उपलब्धता व वितरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। रेवाड़ी के लोग भी एक दिन पानी मिलने के कारण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed