फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Injured after being attacked with sticks during an altercation, case registered

Rewari News: कहासुनी में लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल, केस दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Injured after being attacked with sticks during an altercation, case registered
डहीना। गांव मूंदी में एक व्यक्ति के साथ उसी के गांव में रहने वाले व्यक्ति से कहासुनी में लाठी-डंडे से मार कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव मूंदी निवासी नवीन ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मंगलवार को छुट्टी पर घर आया हुआ था। सुबह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर वापस आ रहा था। रास्ते में उसी के गांव में रहने वाले सुनील उर्फ सूंडा ने अपनी बाइक को रास्ते में खड़ा किया हुआ था। जब उसने बाइक साइड में करने की बात कहीं तो उसने अपनी मां के साथ गाली गलौज शुरू करने के साथ ही महिला थाने में छेड़छाड़ करने का केस कराने की धमकी देने लगे। थोड़ी देर बाद वह अपनी कार लेकर घर की ओर चला गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को ठीक पता नहीं मिलने से वह खुद ही पुलिस को लेने के लिए घर से निकला तभी अचानक आरोपी सुनील उर्फ सूंडा अपने परिवार के सदस्यों के साथ ठंडे-लाठी के साथ उसपर हमला कर दिया। बीचबचाव करने में पीड़ित के पिता भी घायल हो गए। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत के आधार पर डहीना चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed